बिजनौर, अप्रैल 7 -- नांगल सोती। उत्तम शुगर मिल बरकातपुर का पेराई सत्र आठ अप्रैल को समाप्त हो जाएगा। मिल के सभी क्रय केंद्र बंद कर दिए गए हैं। चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक विकास पुंडीर ने बताया कि बेसिक कोटे की समस्त पर्ची जारी करने और खुली तौल के बाद भी मिल को पेराई हेतु पर्याप्त गन्ना नहीं मिल रहा है। जिन किसानों के पास गन्ना खड़ा है, वह चीनी मिल को जल्द आपूर्ति कर दे। उन्होंने बताया कि मिल ने पेराई सत्र 2024-25 में एक करोड़ 46 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की थी जबकि, चालू पेराई सत्र में मिल एक करोड़ 21 लाख 40 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई कर चुकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...