पाकुड़, अप्रैल 6 -- प्रखंड कांग्रेस द्वारा 08 अप्रैल को करणडांगा, मोहनपुर स्थित अस्थायी कार्यालय में शाम 04:00 बजे प्रखंड संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। प्रखंड अध्यक्ष मनोवर आलम ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में पाकुड़ विधायक निसात आलम, जिला अध्यक्ष कुमार सरकार, प्रदेश सचिव सेमिनल इस्लाम और महासचिव उदय लखमानी शामिल होंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनता की समस्याएं सुनकर उन्हें सरकार तक पहुंचाना तथा केंद्र सरकार की नीतियों पर चर्चा करना है। कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम सफल बनाने की जिम्मेदारी दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.