फतेहपुर, अप्रैल 3 -- बिंदकी। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) की बैठक शुक्रवार को लंका रोड स्थित कार्यालय में आयोजित हुई, जिसमें आठ अप्रैल को राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश सिंह टिकैत के अखरी गांव आगमन को लेकर रणनीति बनाई गई। बैठक में अधिक से अधिक किसानों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। राष्ट्रीय संगठन मंत्री राजेंद्र सिंह ने बताया कि राकेश टिकैत आठ अप्रैल की सुबह नहर कालोनी फतेहपुर पहुंचेंगे, जहां से सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर अखरी गांव के लिए रवाना होंगे। उन्होंने सभी से सुबह नहर कालोनी पहुंचने का आह्वान किया। बैठक में बताया गया कि अखरी गांव में एक वर्ष पूर्व हुई तीन लोगों की हत्या के मामले में अभी तक न्याय नहीं मिल सका है, जिस पर टिकैत चर्चा करेंगे। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक उत्तम, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.