आठ अक्तूबर को कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन
नई दिल्ली, अक्टूबर 7 -- कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कार्रवाई के विरोध में आठ अक्तूबर को देशव्यापी प्रदर्शन का ऐलान किया है। कांग्रेस ने बुधवार को हुई घटना को काला दिवस करार दिया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी बयान में आरोप लगाया गया कि पुलिस कार्रवाई में कई नेता घायल हुए हैं। पार्टी ने प्रदेश कांग्रेस कमेटियों, जिला कांग्रेस कमेटियों और ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों को निर्देश दिया है कि वे राज्य, जिला और ब्लॉक/मंडल स्तर पर व्यापक प्रदर्शन करें। कांग्रेस यह लड़ाई तब तक लगातार जारी रखेगी, जब तक ज्ञानेश कुमार को पद से हटा नहीं दिया जाता और हमारी चुनावी व्यवस्था की निष्पक्षता पूरी तरह बहाल नहीं हो जाती। यह भी पढ़ें- इंडिया गठबंधन के घटक दलों की संयुक्त प्रेस वार्ता आयोजित यह भी पढ़ें- आज मुख्य चुन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.