एटा, फरवरी 18 -- एटा। बुधवार को डीपीआरओ मोहम्मद राशिद ने बताया कि गांव सड़कों पर जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे होने की शिकायत पर आठों ब्लॉक के एडीओ पंचायत को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसके साथ ही स्वच्छ भारत मिशन को बढ़ावा देने के लिए निर्देषित किया गया है कि टीम लगाकर ग्राम पंचायतों में लगे कूड़े के ढेरों को हटाकर संबंधित स्थान को साफ कराया जाए। इसके साथ ही एक सप्ताह के अंदर कूड़ा पड़ने वाले स्थलों की सफाई संबंधी फोटो उपलब्ध कराए जांए। ऐसा न करने वाले एडीओ पंचायतों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.