छपरा, जनवरी 9 -- छपरा, एक संवाददाता। एफएससीपीए जॉइंट फोरम बीएसएनएल पेंशनर्स ने अपनी मांगों को लेकर शुक्रवार को धरना दिया। धरना का नेतृत्व संरक्षक पी मिश्रा, अध्यक्ष जे के पाठक, सचिव शंभू प्रसाद वर्मा और राज नारायण प्रसाद ने किया। इस मौके पर पेंशनरों ने कहा कि सरकार उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है जो कदापि उचित नहीं है । पेंशनर कर्मियों ने अपनी मांगों को गिनाते हुए कहा कि हमारी मांगें पूरी होनी चाहिए। सदस्यों ने आठवें वेतन आयोग के वैलिडेशन एक्ट को वापस लेने की मांग की। साथ ही टर्म ऑफ रेफरेंस में सुधार कर बीएसएनएल-एमटीएनएल के पेंशनरों को आठवें वेतन आयोग में सम्मिलित करने की मांग की। उन्होंने आठवें वेतन आयोग की प्रभावी तिथि 1 जनवरी 2026 से स्वीकार करने पर जोर दिया। पेंशनरों ने कहा कि हम इस देश के वरिष्ठ नागरिक हैं। हमारा पेंशन अनुकंपा नहीं ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.