आठवें वेतन आयोग में अनदेखी पर काला फीता बांधकर जताया विरोध
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 23 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। पीडब्ल्यूडी कार्यालय में कर्मचारियों ने आठवें केंद्रीय वेतन आयोग में राज्य के लाखों कर्मचारी, शिक्षक, संविदा एवं आउटसोर्सिंग कर्मियों का पक्ष न सुने जाने के विरोध में मंगलवार को काला फीता बांधकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रदेश महामंत्री के निर्देश पर क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्यजीत सिंह, जनपद अध्यक्ष विकास सिंह तथा जनपद सचिव आशीष कुमार मिश्रा के नेतृत्व में हुआ। इस दौरान राधेश्याम पांडेय, अयाज अहमद, मुकेश कुमार मौर्य, अनिल यादव, रंजीत सिंह, पवन कुमार, अंतिम सिंह, प्रेमचंद यादव, संदीप सिंह, राजेश यादव, विवेक कुमार, समरजीत कुमार, छाया शुक्ला और बृजेश कुमार सेन सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.