आठवें वेतन आयोग की सीमा में पुराने पेंशनरों को लाने की मांग तेज
लखनऊ, जून 17 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता सेवा निवृत कर्मचारी एवं पेंशनर एसोसिएशन ने बुधवार को बीएन सिंह प्रतिमा स्थल पर आम सभा कर प्रदर्शन किया है। संगठन के अध्यक्ष अमर नाथ यादव व वरिष्ठ उपाध्यक्ष बीएल कुशवाहा ने सरकार से मांग की है कि 8वें वेतन आयोग की सीमा में पुराने पेंशनरों को लाया जाय। पहले की भांति पेंशन पुनरीक्षण किया जाना चाहिए। मूल्य सूचकांक की कमियों को दूर कर डीए-डीआर की गणना करने, राशिकरण की कटौती 10 वर्ष पर बंद करने समेत 10 मांगें केन्द्र सरकार को भेजी हैं। संगठन के महामंत्री ओपी त्रिपाठी ने कहा कि बाराबंकी 1870, जालौन 1500, लखनऊ 1350, अलीगढ़ 1262 के साथ 1000 हस्ताक्षर याचिका प्रधानमंत्री को भेजी गईं हैं। इसके अलावा 17 जिलों की हस्ताक्षर याचिका प्रदर्शित किया है। अगले चरण में इन्हें पीएमओ को भेजेंगे। इस मौके पर पेंशनर फेडरेशन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.