आठवें वेतन आयोग और कर्मचारी हितों को लेकर बुलंद की आवाज
वाराणसी, सितम्बर 4 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। एनई रेलवे मेंस कांग्रेस की मंडल और सात शाखाओं की कार्यकारिणी की गुरुवार को कर्मचारी क्लब में बैठक हुई। इसमें रेलवे कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों, लंबित मांगों, संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई। कहा गया कि संगठन ने आठवें वेतन आयोग, ट्रैक मेंटेनरों की सुरक्षा और कर्मचारी हित में आवाज बुलंद की है। विशिष्ट अतिथि संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष सुभाष दुबे ने केंद्र सरकार से पुरानी पेंशन योजना को पुन: बहाल करने की मांग प्रमुखता से उठाई। उन्होंने संगठन में महिला कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया। बतौर मुख्य अतिथि महामंत्री अखिलेश पांडेय ने कहा कि संगठन को मान्यता मिलने के मात्र 18 माह की अवधि में पूर्वोत्तर रेलवे में कर्मचारी हितों से जुड़े विकास कार्यों को गति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.