आठवें बड़े मंगल पर भक्ति का महासंगम, हनुमान मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
कन्नौज, जून 23 -- कन्नौज। ज्येष्ठ माह के आठवें बड़े मंगल पर जिलेभर में आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह से ही हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। भक्तों ने पवनपुत्र हनुमान का अभिषेक, पूजन और आरती कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिरों में संगीतमय सुंदरकांड पाठ, भजन-कीर्तन और भंडारों के आयोजन से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। कलेक्ट्रेट स्थित ट्रांजिस्ट हॉस्टल के समीप हनुमान मंदिर में विशेष संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। सूक्ष्म रूप धरि सियहि दिखावा, विकट रूप धरि लंक जरावा जैसे चौपाइयों के सामूहिक गायन से श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। कार्यक्रम का शुभारंभ बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार सिंह ने हनुमानजी के अभिषेक एवं पूजन के साथ किया। यह भी पढ़ें- अंतिम बड़े मंगल पर दर्शन पूजन को लगी मंदिरों में भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.