रांची, फरवरी 25 -- रांची, विशेष संवाददाता। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) में एसीपी/एमएसीपी भुगतान की मांग को लेकर शिक्षकेतर कर्मचारियों का आंदोलन बुधवार को आठवें दिन भी जारी रहा। शिक्षकेतर कर्मचारी संघ के आह्वान पर कर्मचारी हाथों में काला बिल्ला बांधकर कलमबंद हड़ताल कर रहे हैं, जिससे विश्वविद्यालय का प्रशासनिक और शैक्षणिक कामकाज पूरी तरह ठप हो गया है। आंदोलनकारी कर्मचारियों ने विभिन्न विभागों का दौरा कर समर्थन जुटाया और आरोप लगाया कि प्रशासन समाधान निकालने के बजाय दबाव की नीति अपना रहा है। संघ के नेताओं ने दो टूक कहा है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस और सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द भुगतान सुनिश्चित नहीं हुआ, तो आंदोलन को और उग्र और व्यापक रूप दिया जाएगा।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.