मधुबनी, मार्च 2 -- झंझारपुर,निज प्रतिनिधि। संतनगर पंचायत में दो आवास सहायकों को बंधक बनाकर मारपीट किए जाने की घटना के विरोध में 23 फरवरी से जारी आवास सहायकों की कलमबंद हड़ताल सोमवार को आठवें दिन समाप्त हो गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज दीक्षित के विभागीय प्रशिक्षण से लौटते ही धरना स्थल पर पहुंचकर वार्ता करने और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद हड़ताली कर्मी काम पर लौट गए। गौरतलब है कि हड़ताल शुरू होते ही बीडीओ विभागीय ट्रेनिंग में चले गए थे। उनके प्रशिक्षण से वापस लौटने के बाद ही आंदोलनकारियों से औपचारिक वार्ता हो सकी, जिसके परिणामस्वरूप हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया गया। ज्ञात हो कि 21 फरवरी को संतनगर पंचायत में दो आवास सहायकों के साथ बंधक बनाकर मारपीट की घटना हुई थी। इसके विरोध में आवास सहायक संघ के प्रखंड अध्यक्ष सुजीत कुमार झा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.