आठवें ग्रेड-पे कमीशन के लिए मेंस कांग्रेस करेगा आंदोलन
वाराणसी, अप्रैल 13 -- वाराणसी। मेंस कांग्रेस ऑफ बीएलडब्ल्यू के कार्यालय में सोमवार की देर शाम एसपी श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें आठवें ग्रेड-पे कमीशन लागू करने और ओल्ड पेंशन स्कीम दिए जाने पर प्रस्ताव पारित किया गया। अध्यक्ष श्रीवास्तव ने युवा मोर्चा और महिला मोर्चा के गठन कर ओपीएस लागू करने के आंदोलन को तेज करने पर बल दिया गया। बैठक में महामंत्री आलोक कुमार वर्मा, मृत्युंजय सिंह, रोहित शर्मा, श्रीकांत यादव, अमित कुमार, मनीष कुमार, हृदय नारायण सिंह, जयप्रकाश सिंह, अरविंद सिंह, प्रदीप विश्वकर्मा, राजेश बटवाल, भोलाराम, संजय कुमार, ऋषि कुमार, मनोज पासवान, आशीष शर्मा, कुलदीप जोशी भी रहे। बैठक के बाद सभी सदस्यों ने बीएलडब्ल्यू चौराहे पर बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.