सहारनपुर, अप्रैल 2 -- मानसी अभिनय गुरुकुल द्वारा आयोजित आठवें अखिल भारतीय नाट्य समारोह का समापन प्रेरणादायक और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह का सातवां दिन विशेष रूप से सहारनपुर नेशनल फिल्म फेस्टिवल को समर्पित रहा, जिसमें चयनित लघु फिल्मों का प्रदर्शन और ज्यूरी द्वारा उनकी समीक्षा की गई। देशभर से आई 70 से अधिक शॉर्ट फिल्मों ने प्रतियोगिता में भाग लिया, जिनमें से 14 उत्कृष्ट फिल्मों को अंतिम दिन प्रोजेक्टर के माध्यम से मंचन के लिए चुना गया। मुख्य अतिथि शाकंभरी विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. विमला आई. ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए रंगमंच से जुड़े विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान किया। विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार प्राप्त करने वाली फिल्मों में 'मिड डे डेथ' ने सर्वश्रेष्ठ निर्देशक (नरेन्द्र पंवार), सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (करण चौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.