पूर्णिया, फरवरी 9 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। श्रीश्याम परिवार जलालगढ़ के तत्वावधान में रविवार को आठवीं निशान पदयात्रा श्रद्धा, उत्साह और भक्तिभाव के साथ निकाली गई। पदयात्रा आनंदकंद रामचंद्र ठाकुरबाड़ी मंदिर जलालगढ़ से शुरू होकर एनएच 27 मार्ग होते हुए गुलाबबाग स्थित श्रीश्याम मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान पूरा मार्ग बाबा श्याम के जयकारों, भजन कीर्तन, ढोल नगाड़ों और शंखनाद से गूंजता रहा। श्रद्धालु हाथों में निशान लेकर श्याम नाम का संकीर्तन करते आगे बढ़ते रहे। इस अवसर पर बाबा श्याम का आकर्षक दरबार सजाया गया, जिसने भक्तों को भावविभोर कर दिया। इस वर्ष 201 पवित्र निशान बाबा श्याम को अर्पित किए गए। यात्रा में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों की बड़ी भागीदारी रही। करीब 350 श्रद्धालुओं ने पदयात्रा में हिस्सा लिया। पूरे आयोजन के दौरान अनुशास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.