आठवीं में नामांकन नहीं लेने की शिकायत पर बीपीआरओ ने की जांच
भागलपुर, मई 23 -- अकबरनगर संवाददाता कन्या मध्य विद्यालय अकबरनगर में शुक्रवार को आठवीं कक्षा में एक छात्र का नामांकन नहीं लेने की शिकायत की जांच की गई। जांच के लिए पहुंचे बीपीआरओ माघवेंद्र कुमार ने विद्यालय के अभिलेखों की जांच कर संबंधित शिक्षकों से जानकारी ली। उन्होंने बताया कि विभाग को शिकायत मिली थी कि एक बच्चे का नामांकन विद्यालय में नहीं लिया जा रहा है। शिकायत के आधार पर विद्यालय पहुंचकर मामले की जांच की गई। जांच के दौरान विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ममता कुमारी अनुपस्थित पाई गईं। बीपीआरओ ने बताया कि बिना सूचना अनुपस्थित रहने को गंभीरता से लिया गया है तथा उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। यह भी पढ़ें- आठवीं में नामांकन नहीं लेने की शिकायत पर बीपीआरओ ने की जांच उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग बच्चों के नामांकन एवं पठन-पाठन को लेकर गंभीर है और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.