सिमडेगा, मार्च 3 -- कुरडेग, प्रतिनिधि। सोमवार को जैक द्वारा आयोजित आठवीं बोर्ड की परीक्षा कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण माहौल में दो पालियों में आयोजित की गई। इसके लिए प्रखंड मुख्यालय में तीन परीक्षा केन्द्र पीएमश्री प्लस टू उच्च विद्यालय कुरडेग,रामवि घाघमुंडा तथा आरसी बालिका मध्य विद्यालय कुरडेग बनाये गये थे। परीक्षा में कुल 542 परीक्षार्थी उपस्थित थे। जबकि 32 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे। इस दौरान बीपीओ जया रश्मि श्रवण बड़ाईक,बीआरपी सीआरपी के द्वारा परीक्षा केन्द्रों में भ्रमण किया गया। मौके पर केन्द्राधिक्षक सुधा सुवासी टेटे,ममता कुमारी गुप्ता,सिस्टर अनास्तसिया आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...