रांची, जनवरी 21 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ ने झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) से कक्षा आठवीं की वार्षिक बोर्ड परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने और जमा करने की तिथि विस्तारित करने की मांग की है। संघ का कहना है कि जैक द्वारा आवेदन की अवधि 23 दिसंबर 2025 से 16 जनवरी 2026 तक निर्धारित की गई थी, लेकिन विभिन्न जिलों में छात्र संख्या का ऑनलाइन अनुमोदन समय पर न होने के कारण विद्यालय समयबद्ध रूप से आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए। संघ के प्रदेश अध्यक्ष आनंद किशोर साहु और प्रदेश महासचिव बलजीत कुमार सिंह ने बताया कि इसी अवधि में क्रिसमस व शीतकालीन अवकाश के कारण विद्यालय 5 जनवरी 2026 तक बंद रहे और कई विद्यालय 15 जनवरी के बाद ही खुल सके। इसके अतिरिक्त मकर संक्रांति, टुसू पर्व व अन्य स्थानीय त्योहारों के कारण छात्र नियम...