नई दिल्ली, मार्च 19 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी का इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा एक बार फिर वैश्विक स्तर पर अपनी उत्कृष्टता साबित करने में सफल रहा है। प्रतिष्ठित स्काईट्रैक्स वर्ल्ड एयरपोर्ट अवॉर्ड्स 2026 में दिल्ली एयरपोर्ट को लगातार आठवीं बार भारत और दक्षिण एशिया का सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डा चुना गया है। इस उपलब्धि के साथ दिल्ली एयरपोर्ट ने 70 मिलियन से अधिक यात्रियों की श्रेणी में दुनिया के शीर्ष 10 हवाई अड्डों में तीसरा स्थान हासिल किया है। वहीं, इसकी वैश्विक रैंकिंग भी सुधरकर 32वें से 28वें स्थान पर पहुंच गई है। यह दुनिया के शीर्ष 30 हवाई अड्डों में शामिल होने वाला भारत का एकमात्र एयरपोर्ट बन गया है।एयरपोर्ट को भारत और दक्षिण एशिया में सर्वश्रेष्ठ स्टाफ श्रेणी में दूसरा स्थान और दुनिया का सातवां सर्वश्रेष्ठ ट्रांजिट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.