पूर्णिया, मई 8 -- मीरगंज, एक संवाददाता।धमदाहा विधानसभा की जदयू विधायक लेशी सिंह को बिहार सरकार के मंत्रिमंडल में लगातार आठवीं बार मंत्री बनाए जाने पर मीरगंज नगर पंचायत सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। मंत्री पद की शपथ लेते ही कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने मिठाइयां बांटकर खुशी जताई। समाजसेवी कुमार वीरव्रत उर्फ लाल, मृत्युंजय सिंह, नवीन कुमार मुनचुन साह, धीरेंद्र साह,सहित अन्य लोगों ने बधाई देते हुए कहा कि लेसी सिंह के सरल स्वभाव, अनुभव और कार्यकुशलता के कारण उन्हें पुनः महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। जदयू कार्यकर्ताओं ने इसे क्षेत्र के सम्मान और विकास की निरंतरता बताया। लोगों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में पूर्णिया सहित पूरे क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं बुनियादी सुविधाओं के विकास कार्यों को और गति मिलेगी。 यह भी पढ़ें- ...