आजमगढ़, दिसम्बर 18 -- आजमगढ़। जिले के बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत संचालित सभी परिषदीय, उच्च प्राथमिक विद्यालय, सीबीएसई,आईसीएसई, मान्यता प्राप्त मदरसा,सहायता प्राप्त विद्यालयों के खुलने एवं बंद होने का समय परिवर्तित कर दिया गया है। अब सुबह दस बजे से अपराह्न तीन बजे तक विद्यालय का संचालन होगा। पहले सुबह नौ बजे से अपराह्न तीन बजे तक विद्यालय का संचालन होता था। बीएसए राजीव पाठक ने बताया कि निर्देश का पालन न करने वाले विद्यालयों के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही की जायेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.