आठवीं तक खेल में हिस्सा ले सकेंगे सीबीएसई के खिलाड़ी
बागपत, अगस्त 18 -- बागपत। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) की खेल प्रतियोगिताओं में सीबीएसई-आईसीएसई के आठवीं तक के छात्र हिस्सा ले सकेंगे। अब कक्षा नौ से 12वीं तक के छात्रों को खेलने का अवसर नहीं मिलेगा। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया स्कूल स्तर की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करता है। इसमें यूपी बोर्ड के साथ ही बेसिक शिक्षा परिषद के खिलाड़ी भी हिस्सा लेते हैं। पिछले वर्ष सीबीएसई-आईसीएसई के खिलाड़ियों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने से रोक दिया गया था। उसका कारण यह था कि सीबीएसई-आईसीएसई के खिलाड़ी एक यूनिट के तौर पर नेशनल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते हैं। ऐसे में दो-दो माध्यम से हिस्सा लेने पर आयोजकों ने आपत्ति जताई थी। इसका सीबीएसई और आईसीएसई के स्कूलों ने विरोध किया। उनका कहना है कि जिला, मंडल और प्रदेश स्तर पर हमारे खिलाड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.