चंदौली, अप्रैल 12 -- चंदौली, संवाददाता। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार ने शनिवार को सदर ब्लॉक में कई मान्यता प्राप्त विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान चार अन्य स्कूलों में अनियमितताएं पायी गई। इन विद्यालयों में कक्षा एक से 8 तक की मान्यता प्राप्त थी लेकिन वहां पर कक्षा 9 से 10 और कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएं संचालित की जा रही थी। इस पर बीएसए ने सख्त नाराजगी जाहिर करते हुए नोटिस भेजकर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं आलोक इंटर कॉलेज में विद्यालय को कक्षा 1 से 12 तक की मान्यता प्राप्त पाया गया।बीएसए के पूछने पर इस संबंध में विद्यालय प्रबंधकों एवं प्रधानाध्यापकों की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। कक्षा 9 से 12 के छात्रों से बातचीत करने पर पता चला कि उनका नामांकन तो अन्य विद्यालयों में है, ...