मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 23 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। अत्यधिक ठंड के कारण जिले में आठवीं तक के स्कूल को बंद कर दिया गया है। डीएम सुब्रत कुमार सेन ने मंगलवार को यह निर्देश दिया। 24 से 28 दिसंबर तक प्री स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्र समेत सभी निजी और सरकारी स्कूलों में आठवीं तक की कक्षाएं नहीं चलेंगी। इससे ऊपर की कक्षाएं सुबह 10 बजे से 3:30 बजे तक ही चलेंगी। डीएम ने निर्देश दिया है कि सभी पुलिस पदाधिकारी, एसडीओ इसका अनुपालन कराएंगे। बच्चों के स्वास्थ्य से किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.