आठवीं के 54 छात्रों को मिली नई साइकिल, खिल उठे चेहरे
बोकारो, जुलाई 20 -- उत्क्रमित उच्च विद्यालय, रानी पोखर सेक्टर-9 में सोमवार को झारखंड सरकार की साइकिल वितरण योजना के तहत आठवीं कक्षा के छात्रों के बीच नई साइकिल का वितरण किया गया। इस दौरान विद्यालय में अध्ययनरत 54 छात्रों को साइकिल प्रदान की गई। नई साइकिल मिलने पर छात्रों में उत्साह और खुशी का माहौल देखा गया। साइकिल वितरण कार्यक्रम में विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका निरूपा कुमारी, विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष एवं रानी पोखर पंचायत की मुखिया मिलन आश, सुधा कुमारी, महेंद्र नाथ महतो, शारीरिक शिक्षक पंकज तिवारी तथा रंगीला सहित अन्य लोग उपस्थित थे। सभी ने विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- Bokaro News: उन्नति का पहिया योजना के तहत 50 विद्यार्थियों को मिली साइकिल प्रभारी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.