आठवीं के छात्र बंटी ने दंपति को लौटाए रुपयों से भरा बैग
गिरडीह, मई 16 -- जमुआ। आज के दौर में जहां चंद रुपए के लिए लोग अपनी नैतिकता भूल जाते हैं, वहीं जमुआ प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुरुमटांड़ के एक छात्र ने ईमानदारी की अनूठी मिसाल पेश की है। कक्षा 8 के छात्र बंटी कुमार सिंह पिता विजय सिंह ने सड़क पर गिरे रुपए से भरे बैग को उसके असली मालिक तक पहुंचाकर यह साबित कर दिया कि ईमानदारी अभी मरी नहीं है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार की सुबह श्यामसिंह नावाडीह से मानस पंडा और उनकी पत्नी अपनी स्कूटी से मिर्जागंज की ओर जा रहे थे। इसी दौरान स्कूल के पास उनका एक बैग सड़क पर गिर गया। उन्हें आगे जाने के बाद पता चला कि उनका बैग कहीं गिर गया है। फिर वह वापस लौटे। उस बैग में 10,000 रुपए नकद और अस्पताल के जरूरी कागजात थे। स्कूल जा रहे छात्र बंटी कुमार सिंह की नजर जब उस बैग पर पड़ी, तो उसने उसे उठाकर देखा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.