जमुई, अप्रैल 16 -- झाझा, नगर संवाददाता आठवीं कक्षा की टीसी/स्थानांतरण प्रमाणपत्र के लिए भटक रहे छात्रों एवं ग्रामीणों ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया। हरना के ग्रामीणों ने उत्क्त्रमित मध्य विद्यालय हरना हिंदी विद्यालय परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उक्त मध्य विद्यालय में बच्चों के भविष्य पर संकट मंडराने एवं प्रधानाध्यापक की अनुपस्थिति से ग्रामीण आक्रोशित दिखे। अभिभावकों ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र के उत्क्त्रमित मध्य विद्यालय, हिंदी हरना में पिछले तीन महीनों से प्रधानाध्यापक के उपस्थित नहीं रहने के कारण विद्यालय की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। प्रधानाध्यापक की अनुपस्थिति से न केवल पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है, अपितु छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ भी खिलवाड़ किया जा रहा है। इसी के विरोध में स्थानीय ग्रामीणो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.