देवघर, जून 24 -- पालोजोरी, प्रतिनिधि। उत्क्रमित मिडिल स्कूल बगदाहा में प्रभारी प्रधानाध्यापिका प्राप्ति दास की उपस्थिति में मंगलवार को बाल संसद का गठन किया गया। इस अवसर पर कक्षा आठवीं की छात्रा अर्पिता कुमारी को प्रधानमंत्री, कक्षा सातवीं के छात्र उमंग राय को उप-प्रधानमंत्री, चंचला कुमारी को शिक्षा मंत्री, कविता मंडल को स्वच्छता मंत्री व कविता कुमारी को स्वास्थ्य मंत्री के पद पर चयनित किया गया। इसके अतिरिक्त अन्य विभिन्न पदों पर भी छात्र-छात्राओं का चयन किया गया। सभी चयनित प्रतिनिधियों को दायित्वों व कर्तव्यों के संबंध में जानकारी दी गई। इस अवसर पर सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं व बच्चे उपस्थित रहे व कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...