फरीदाबाद, अप्रैल 7 -- नूंह, संवाददाता। जिला शिक्षा अधिकारी ने आठवीं पास सभी छात्रों का नौवीं में दाखिला सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जीरो ड्रॉपआउट लक्ष्य को लेकर नगीना में बैठक आयोजित हुई। अधिकारियों और ग्राम प्रतिनिधियों को नामांकन अभियान तेज करने को कहा गया। प्रवेश उत्सव अभियान के तहत आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र शर्मा ने की। इसमें सीआरसी प्रमुख, स्कूल मुखिया, सरपंच और समुदाय के प्रतिनिधि शामिल हुए। अधिकारियों ने साफ कहा कि किसी भी विद्यार्थी का स्कूल छोड़ना स्वीकार नहीं होगा और सभी को आगे की कक्षा में जोड़ा जाए।उन्होंने निर्देश दिए कि मिडिल स्कूलों के मुखिया अपने यहां से पास हुए सभी विद्यार्थियों की सूची बनाकर उनकी निगरानी करें और 9वीं कक्षा में दाखिला सुनिश्चित करें। इसके लिए गांव और वार्ड स्तर पर अभियान ...