मोतिहारी, फरवरी 6 -- पकड़ीदयाल। थाना क्षेत्र के चोरमा चौक पर खैनी का कारोबार करने वाले अनिल कुमार यादव के पुत्र आठवीं के छात्र आर्यन की सड़क हादसे में मौत से परिजन में कोहराम मच गया है। वैशाली जिले से आकर अनिल चोरमा में खैनी का कारोबार करते हैं। शुक्रवार सुबह आर्यन अपने दोस्त की बहन की शादी से चकिया से वापस घर आ रहा था। रास्ते में ही सड़क दुर्घटना में मौत हो गई । वह दो भाई व एक बहन था। सबसे बड़ा आर्यन था। उसकी मां पुष्पा देवी, नानी सावित्री कुंवर का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं मृतक की मां बार-बार रोकर बेहोश हो जा रही है। विधायक राणा रंधीर सिह ,पूर्व विधायक शिवजी राय, विजय दास, हरिद्वार पासवान, ओम प्रकाश प्रभाष कुमार रविंद्र राय, चोरमा पंचायत पैक्स अध्यक्ष चंद्रिका राय ,अरविंद केसरी, ध्रुव केसरी ने शोक व्यक्त करते हुए परिजन को सांत्वना दी।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.