आठवीं कक्षा उत्तीर्ण छात्रों को दी गई विदाई
जहानाबाद, अप्रैल 8 -- करपी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में आठवीं कक्षा उत्तीर्ण छात्रों के बीच प्रमाण-पत्र वितरण के साथ विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा छात्रों को भावभीनी विदाई दी गई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। समारोह का माहौल भावुकता और उत्साह से भरा रहा, जहां छात्र-छात्राओं ने अपने अनुभव साझा किए। उत्क्रमित मध्य विद्यालय दक्षिणवारी मठिया में आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी प्रधानाध्यापक मुजाहिद हुसैन ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि यह जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव है। उन्होंने छात्रों को आगे की पढ़ाई के प्रति गंभीर रहने, अनुशासन बनाए रखने तथा अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही सफलता की कुंजी है और निरंतर प्रयास से ही ऊंचाइयों को प्राप्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.