देवरिया, मार्च 3 -- भाटपाररानी, हिन्दुस्तान संवाद। होली के मद्देनजर आटो से बिहार भेजी जा रही 12 पेटी देसी शराब खामपार पुलिस ने बरामद किया। साथ ही पुलिस ने एक तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। खामपार पुलिस खैराट के समीप वाहन चेकिंग कर रही थी। अचानक एक तेज रफ्तार आटो आया। पुलिस ने आटो को रोक लिया और तलाशी ली। जिसमें से 12 पेटी देसी शराब बरामद की गई। इसके बाद आटो चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम अखिलेश गोंड निवासी लक्ष्मणपुर थाना भाटपाररानी बताया। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कराया है। पूछताछ में उसने बताया कि यह शराब एक देसी शराब की दुकान से उसने उठाया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...