भदोही, अप्रैल 14 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। क्षेत्र के अलुआ गांव के पास सोमवार की रात आटो से बचने के प्रयास में बाइक सवार एक युवक गिरकर घायल हो गया। घायल का उपचार महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय में कराया। भदोही निवासी बाइक सवार हाफिज बाइक से अलुआ गांव आया था। रात में वह वापस लौट रहा था कि उक्त स्थान पर पहुंचते ही आगे जा रहा एक आटो अचानक मुड़ गया। ऐसे में आटो से बचने के प्रयास में अनियंत्रित हुआ बाइक सवार गिरकर घायल हो गया। घायल का इलाज महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल में कराया गया। आटो चालक मनमाने ढंग से वाहन को मोड़ दे रहे हैं, जो हादसे का कारण बन रहे हैं। यह भी पढ़ें- बाइक-ऑटो की टक्कर में दो घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...