सोनभद्र, अप्रैल 16 -- रामगढ़। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के तियारा पेट्रोल पंप के पास गुरुवार की दोपहर आटो से टकराकर बाइक सवार 25 वर्षीय रितेश पुत्र राजेश निवासी करमांव पन्नूगंज घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चतरा में भर्ती कराया। डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल केलिए रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...