गोंडा, मार्च 30 -- छपिया, संवाददाता। मसकनवां बाजार में रविवार देररात ऑटो सेल्स की दुकान में शार्ट सर्किट से भीषण आग गई। घटना में ई-रिक्शा, स्कूटी समेत लाखों का सामान जल गया। पड़ोसियों के आग लगने की सूचना दुकान के मालिक को दी। साथ ही घंटों कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकान मालिक ने घटना की तहरीर पुलिस में दी है । दुकान संचालक प्रमोद गुप्ता ने बताया कि रविवार की देर रात अज्ञात कारणों से करीब दस बजे उसकी आटो सेल्स की दुकान पर अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गयी। प्रमोद ने बताया कि रविवार को करीब आठ बजे वह दुकान बंद कर वह पूरे पांडेय स्थित अपने घर चले गए थे। पड़ोसियों ने आग लगने की सूचना दी। मौके पर पहुंच तो भीषण आग लग चुकी थी। पड़ोसियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। देर से पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने भी मदद की। उन्होंने बताया कि आग लग...