लखनऊ, मार्च 20 -- लखनऊ, संवाददाता। कृष्णानगर में आटो सवार महिला गैंग ने कमला देवी की चेन उड़ा ली। कमला अस्पताल में भर्ती अपने रिश्तेदार को देखने जा रही थीं। इस बीच टप्पेबाज गिरोह ने वारदात की।पीड़िता कमला देवी सरोजनीनगर के चिल्लावां की रहने वाली हैं। उनके पति रामचंद्र के मुताबिक 16 मार्च को वह पत्नी को दवा दिलाने के लिए दुबग्गा गए थे। वहां से आटो से लौट रहे थे। बाराबिरवा चौराहे से चुंगी के लिए आटो पर बैठे। आटो में तीन अन्य महिलाएं भी सवार थीं। मौका पाते ही उन्होंने पत्नी की सोने की चेन पार कर दी। इसके बाद कुछ दूर पहले उतरकर फरार हो गईं। पत्नी उतरीं तो गले से चेन नदारद थी। इसके बाद थाने में तहरीर दी। इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात टप्पेबाज महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...