आटो व पिकअप की भिड़ंत में पिता-पुत्री की जान गई
कानपुर, मई 9 -- रसूलाबाद, संवाददाता। रसूलाबाद-शिवली मार्ग पर कहिंजरी के निकट शनिवार शाम आमने- सामने आटो व पिकअप की जोरदार भिड़ंत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी भिजवाया,। जहां डाक्टर ने पिता-पुत्री को मृत घोषित कर दिया, जबकि आधा दर्जन घायलों को कानपुर रेफर किया गया है। रसूलाबाद क्षेत्र के बड़ी कहिंजरी निवासी चालीस वर्षीय दीपू पुत्र किशुन सफाई का काम करते थे। शनिवार शाम वह आटो से पत्नी सोनम, छ: वर्षीय पुत्री नैना, दस वर्षीय पुत्री गहना के साथ गहिरा स्थित एक गेस्ट हाउस में काम करने जा रहे थे। इसी आटो पर थाना पुरवा गांव निवासी गंगाराम की पत्नी रामवती भी सवार थीं। रामवती अपनी विवाहित पुत्रियों तारा पत्नी कुलदीप, सीता पत्नी सोनू निवासीगण डिंगसरा थाना गुरसहायगंज कन्नौज को भी साथ में लेकर रिश्तेदार खुमान निवादा के अमित कुमार के ति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.