औरैया, फरवरी 13 -- औरैया, संवाददाता। शहर के जालौन चौराहे पर आटो ले जाने से मना करने पर चार लोगों ने चालक के साथ मारपीट कर दी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने तहरीर लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मोहल्ला शिवांगी कॉलोनी निवासी मुन्नू दीक्षित पुत्र अवध बिहारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह शुक्रवार शाम जालौन चौराहे पर अपने आटो में लेटा हुआ था। तभी चार युवक आए और आटो ले चलने को कहा। मना करने पर चारों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। सूचना पर पुलिस ने घायल को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.