गोरखपुर, मई 1 -- चिलुआताल, हिन्दुस्तान संवाद। चिलुआताल क्षेत्र में आटो से सफर कर रही एक महिला के साथ जेवरात चोरी की घटना सामने आई है। पीड़िता के पति ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।जानकारी के अनुसार, कैम्पियरगंज के ग्राम मुसावार निवासी बालमुकुंद पांडेय अपनी पत्नी सरोज पांडेय के साथ गोरखपुर आ रहे थे। सिक्टौर क्रॉसिंग के पास आटो का तेल खत्म हो जाने पर दोनों दूसरे आटो में सवार हो गए। आरोप है कि सिक्टौर और महुआतर के बीच सफर के दौरान आटो में बैठी कुछ महिलाओं ने बातचीत के दौरान सरोज पांडेय के पैर दबाने शुरू कर दिए। इसी दौरान मौका पाकर उनके कान का एक झाला और गले से मंगलसूत्र उड़ा दिया। कुछ देर बाद जब पीड़िता को घटना की जानकारी हुई तो उसने अपने पति को बताया। इसके बाद बालमुकुंद पांडेय ने चिलुआताल थाने पहुंचकर लिखित तहरीर दी। पुलिस ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.