उरई, मई 12 -- कालपी। संवाददाता कालपी से भोगनीपुर जा रहा ऑटो यमुना पुल पर हादसे का शिकार हो गया। उसे पीछे से लोडर ने टक्कर मार दी जिसमे एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया है। मंगलवार दोपहर बाद ऑटो वाहन चालक आधा दर्जन सवारियों को लेकर भोगनीपुर के लिए निकला था। इसी दौरान पुराने यमुना पुल पर पीछे आ रही लोडर ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे तिपहिया पुल से नीचे जाते जाते बचा जिससे पुल पर चीख पुकार मच गई। इस दौरान टक्कर मारने वाला लोडर चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। इस दौरान दुर्घटना की सूचना पर मौके पर आई हाईवे टीम ने गम्भीर रूप से घायल सज्जाद 55 वर्ष निवासी हरदुआ थाना भोगनीपुर जिला कानपुर देहात को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में दाखिल कराया था जिसकी हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया है। यह भी पढ़ें- बालू भरे डंपर ने बस और ऑटो में म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.