आटो में छूटा महिला का बैग बरामद कर किया वापस
मऊ, जून 8 -- घोसी। देवरिया से अपने मायके घोसी आ रही महिला का आटो में छूटा बैग कोतवाली पुलिस की तत्परता से चंद घंटे में बरामद हो गया। सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे देवरिया जनपद के बरहज थाना अंतर्गत बरहज निवासिनी चंदा विश्वकर्मा पत्नी मनोज विश्वकर्मा अपनी ससुराल से कोपागंज मऊ होते हुए अपने मायके घोसी आ रही थी। घोसी मधुबन मोड़ तिराहा पर आटो से उतर गई और अपना बैग आटो में छोड़ दिया। थोड़ी देर में जब उनको याद आया तो वह कोतवाली में आकर अपनी बात बताई। थाने के उपनिरीक्षक राजेन्द्र कुमार और आरक्षी विराट पटेल द्वारा तत्परता दिखाते हुए आटो वाले को ढूंढकर महिला का बैग बरामद कर सभी सामान जिसमे कपड़ा गहना था सुपुर्द कर दिया। जिसे पाकर महिला ने पुलिस का आभार जताया।-------------
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.