कानपुर, मई 26 -- कानपुर, संवाददाता। बर्रा के जरौली फेज वन इलाके में मंगलवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक नशे की हालत में करीब 50 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गया और ऑटो मरम्मत का खर्च दिलाने की मांग करने लगा , जबकि बात न मानने पर टंकी से कूदने की धमकी देता रहा। जिससे इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई। करीब साढ़े तीन घंटे तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस ने समझा-बुझाकर युवक को सुरक्षित नीचे उतारा।

युवक का परिवार जरौली फेज वन निवासी जितेंद्र कुमार दुबे के मुताबिक, उनका बेटा शैलेंद्र आटो चलवाता है। कुछ दिन पहले उसने पिपौरी गांव निवासी मन्नू सविता उर्फ केला को किराये पर आटो दिया था। आरोप है कि, 23 मई को आटो खराब होने के बाद मन्नू उसे खड़ा कर चला गया और चाभी भी अपने पास रख ली। बाद में चाभी मांगने पर गालीगलौज और मारपीट की गई। विरो...