वाराणसी, मार्च 23 -- मिजापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा चौराहे के पास मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर बीती रात आटो से भिडंत में बाइक चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को पीएचसी सर्रोंई में भर्ती कराया। इसी थाना क्षेत्र के अष्टभुजा पुलिस चौकी के रामपुर कौड़ियरा गांव निवासी 28 वर्षीय रोहित कुमार पुत्र केवला प्रसाद जिगना से घर की तरफ वापस लौट रहा था। विजयपुर चौराहे पर विपरीत दिशा से आ रही आटो से भिडंत हो गई। जिससे बाइक असंतुलित होकर सड़क पर घिसटने लगी। बाइक के घिसटने से बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गैपुरा चौकी प्रभारी सुरेश दुबे ने घायल युवक को पीएचसी सर्रोंई में भर्ती कराया। जहाँ ड्यूटी पर तैनात प्रभारी चिकित्साधिकारी पुनीत अग्रवाल ने प्राथमिक उपचार के बाद मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। ...