आटो-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में दो गंभीर
मऊ, मई 24 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। मधुबन-घोसी मार्ग पर शुक्रवार की रात लगभग 11 बजे बनियाबान तिराहा स्थित पेट्रोल पंप के समीप एक आटो और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि आटो में सवार अन्य यात्रियों को हल्की चोटें आईं। दोनों गंभीर घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। सवारियों से भरा एक आटो मधुबन से घोसी की तरफ जा रहा था। रास्ते में बनियाबान तिराहा स्थित पेट्रोल पंप पर कार्यरत एक कर्मी अपनी बाइक लेकर पंप से बाहर निकला। तभी तेज रफ्तार बाइक सामने से आ रहे आटो से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक चालक 45 वर्षीय जय प्रकाश पाण्डेय उर्फ पिंटू निवासी मधुबन गंभीर रूप से घायल हो गया तथा उनकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं आटो में सवार 32 वर्षीया रेनू यादव पत्नी लालजी यादव निवासी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.