देवरिया, अप्रैल 3 -- रुद्रपुर, हिन्दुस्तान संवाद। रुद्रपुर-गौरीबाजार मार्ग पर रामलक्षण चौराहा के समीप स्थित शिव मंदिर के पास गुरुवार को बाइक सवार को बचाने में एक आटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे उसमें सवार मां-बेटा घायल हो गए, जिसमें गंभीर रूप से घायल बेटे को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उसे लेकर निजी अस्पताल चले गए।कोतवाली क्षेत्र के छपौली गांव निवासी आलोक साहनी 17 पुत्र श्रीनिवास साहनी किसी कार्य से अपनी मां को लेकर आटो से गौरीबाजार जा रहा था। वह रुद्रपुर-गौरीबाजार मार्ग पर रामलक्षन चौराहा स्थित शिव मंदिर के पास पहुंचा था, इसी बीच अचानक एक बाइक आ गई। उसे बचाने में आटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उस पर सवार आलोक और उसकी मां घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गौरीबाजार पहुं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.