आटो पलटने से महिला की मौत, पांच घायल
सोनभद्र, मई 11 -- चोपन, हिन्दुस्तान संवाद। जुगैल थाना क्षेत्र के सेमिया गांव के पास सोमवार को ऑटो पलटने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। एक ऑटो मध्य प्रदेश के देवसर क्षेत्र से यात्रियों को लेकर चोपन की ओर आ रहा था। इसी दौरान सेमिया गांव के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और तेज रफ्तार ऑटो सड़क किनारे पुलिया के नीचे खाई में जा पलटा। हादसा इतना जबरदस्त था कि ऑटो में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना में राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के पेटराही गांव निवासी 32 वर्षीय निशा देवी अपने पति सुनील पांडेय के साथ देवसर से लौट रही थीं। गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं छितीकपुरवा गांव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.