आटो पलटने से घायल किशोरी की मौत
गोरखपुर, मार्च 13 -- सहजनवा। क्षेत्र के रिठुआखोर गांव के पास गुरुवार की शाम को ऑटो पलटने से घायल किशोरी की जिला अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। संतकबीरनगर नगर खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आजाद नगर निवासी बसंत की पत्नी माया देवी ने पुलिस को बताया कि मुहल्ले के रहने वाले चालक के ऑटो से 14 वर्षीय भतीजी संजना के साथ रिश्तेदारी में जा रही थी। चालक की लापरवाही के कारण रिठुआखोर गांव के पास खड़े एक पानी इंजन से टकराकर ऑटो पलट गया। दुर्घटना में भतीजी गम्भीर रूप से घायल हो गई। जिला अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। तहरीर पर पुलिस ने चालक कल्लू के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.