भदोही, फरवरी 28 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद।कोतवाली क्षेत्र के गिराई में राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को अनियंत्रित ऑटो पलट गया। इस दौरान उसमें सवार गर्भवती महिला अल्फा समेत तीन महिलाएं गम्भीर रुप से घायल हो गई। इलाज को सीएचसी में ले जाया गया। कोतवाली क्षेत्र के अमानाबाद छतमी निवासी 30 वर्षीय अल्फा बेगम (गर्भवती) पत्नी कमरू अली तथा 28 वर्षीय शब्बो बेगम पत्नी यूसूफ अली, 45 वर्षीय सकीना बेगम पत्नी गुनी साह गांव के ही ऑटो से चाचा को देखने गिराई के एक निजी हॉस्पिटल जा रही थी। जैसे ही ऑटो पावर हाउस के समीप पहुंचा अनियंत्रित होकर राष्ट्रीय राजमार्ग के बैरिकेटिंग से भिड़ कर पलट गया। महिलाओं की चीख पुकार सुन स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाने का काम किया। जहां पर डाक्टरों ने अल्फा को अन्यत्र रेफर कर दिया।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.