आटो चालक को बुरी तरह से मारपीट कर किया घायल
महाराजगंज, मई 3 -- पनियरा। पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम कुआचांप के कौवाठोर निवासिनी मैमुन निशा ने मुजुरी में सवारी बैठा रहे अपने पुत्र को आधा दर्जन से उपर आये लोगों द्वारा मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। आरोप लगाया कि हमलावरों ने किसी देशी असलहें के बट से भी मारा, जिससे उसके सिर में गम्भीर चोटें आई हैं। चौकी इंचार्ज मुजुरी अशोक कुमार गिरी ने बताया कि मोबाइल पर बात करने को लेकर मार पीट हुई है। तीन का चालान किया गया है। बाकी को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई होगी। यह भी पढ़ें- ऑटो चालक से मारपीट में एक गिरफ्तार, तीन फरार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.