गोंडा, जनवरी 31 -- मेहनौन, संवाददाता। इटियाथोक थाना क्षेत्र के करुवापारा गांव निवासी अरुण तिवारी की बीते दिनों चंडीगढ़ के एक होटल में चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस हृदयविदारक घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की सूचना पाकर हाईकोर्ट के पूर्व उपाध्यक्ष गणेश नाथ मिश्रा गांव पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने मृतक की पत्नी नेहा तिवारी को ढांढस बंधाते हुए आर्थिक सहायता प्रदान की। साथ ही न्याय दिलाने के लिए हर संभव विधिक सहयोग का आश्वासन दिया। मिली जानकारी के अनुसार मृतक अरुण तिवारी अपने परिवार के एकमात्र सहारे थे। उनकी दो बेटियां हैं सौम्या (7), दूसरी बेटी मान्या अभी 6 माह की है। पति की असमय मौत के बाद अब दोनों मासूम बच्चियों के पालन-पोषण की पूरी जिम्मेदारी उनकी मां नेहा तिवारी के कंधों पर आ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.